logo

मंगेतर संग बागान घूमने गई दलित युवती से गैंगरेप, आधी रात अर्धनग्न हालत में छोड़ भागे दरिंदे

hiranpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ के हिरणपुर थानाक्षेत्र से महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां मंगेतर के साथ बागान में घूमने गई दलित युवती के साथ 6-7 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं मंगेतर किसी तरीके से वहां से निकलकर घर पहुंचा और अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद आधी रात को महिला अर्धनग्न हालत में ग्रामीणों को मिली। महिला ने थाने में 2 लोगों के खिलाफ शिकायत की है। 


6-7 लोगों ने बनाया बंधन
मामला पाकुड़ के हिरणपुर थानाक्षेत्र के शहरपुर गांव का है। युवती मंगेतर के साथ गांव में घूम रही थी। इसी दौरान 6 से 7 लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया, इसके बाद युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती का मंगेतर तालझारी दुधकोला निवासी राम सोरेन किसी तरह वहां से भाग निकला और आकर उसने अपने दीदी को पूरी जानकारी दी। इसके बाद सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


2 लोगों ग्रामीणों को पुलिस के हवाले किया
ग्रामीणों ने आसपास युवती को बहुत ढ़ूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिली। देर रात युवती को कुछ लोग गांव से कुछ दूरी पर अर्धनग्न अवस्था में छोड़ कर भाग निकले। खोजबीन के दौरान कस्तूरी गांव के मानवेल मरांडी व सकल हांसदा को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। परिजनों ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और धराये दोनों व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Pakurpakur newsGangrape